महिलाओ की सुरक्षा को लेकर स्थापित किया गया महिला पिंक बूथ एसपी ने दिलाया महिलाओ की सुरक्षा का भरोसा

महिलाओ की सुरक्षा को लेकर स्थापित किया गया महिला पिंक बूथ एसपी ने दिलाया महिलाओ की सुरक्षा का भरोसा

निष्पक्ष जन अवलोकन। फैसल सिद्दीकी। फतेहपुर/बाराबंकी । मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाशन मे पुलिस विभाग द्वारा पिंक बूथ का का शिलान्यास कराया गया। जिले का पहला पिंक बूथ जीले के पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में छात्राओं द्वारा लोकार्पण कराया गया,जिले का पहला पिंक बूथ फतेहपुर तहसील के पटेल चौराहे पर स्थित बेलहरा रोड पर कराया गया है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने बूथ के लोकार्पण के बाद पत्रकारो से वार्तालाब कर महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा को लेकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए पिंक बूथ स्थापित किया जा रहा है। जहां पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं को लेकर महिला पुलिस कर्मियों से सीधी और खुलकर बात कर सकती हैं। पिंक बूथ पर पम्पलेट के माध्यम से जानकारी भी दी जाएगी। वही नारी सुरक्षा व सरकारी अहम जानकारियां महिलाओ और बालिकाओं से साझा की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह,सिओ जगत राम कनौजिया,एसडीएम राजेश विश्वकर्मा,फतेहपुर कोतवाली प्रभारी डीके सिंह,देवा कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे,फतेहपुर चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र,इसरौली चौकी इंचार्ज राधना सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा,राजेश जैसवाल, पीडीके सिंह,विपिन राठौर, प्रियांशु जैन,टीनू जैन,मोहम्मद आलम कुरैशी व नगर के संभरान्त व्यक्ति मौजूद रहे।