नगर पंचायत बेलहरा मे भू माफियाओ द्वारा सरकारी अभिलेखों मे दर्ज भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर धड़ल्ले से खरीद फरोक्त की जा रही है

नगर पंचायत बेलहरा मे भू माफियाओ द्वारा सरकारी अभिलेखों मे दर्ज भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर धड़ल्ले से खरीद फरोक्त की जा रही है

निष्पक्ष जन अवलोकन। फैसल सिद्दीकी । फतेहपुर/बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा में सरकारी अभिलेखों में दर्ज आबादी की भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटिंग कराकर भूमि की बिक्री की जा रही है। जिसकी शिकायत नगरवासियों ने एसडीएम से लेकर जिलाधिकारी तक की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की जा सकी है। नगर पंचायत बेलहरा की सीमा के अन्तर्गत गाटा संख्या 1237 रकबा(2.517)हे0 सरकारी अभिलेखों में आबादी के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछदबंग लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही है। जिसकी शिकायत नगर के निवासी सऊद हसन खां व कफील हसन खां आदि ने उपजिलाधिकारी से की थी।। इन लोगो का आरोप है। कि उक्त भूमि का स्वामित्व को सही साबित करने के लिए 15 व 21 जून को नगर पंचायत द्वारा फर्जीवाडा छुपाने के लिए रसीद काट दी गयी है। और निर्माण कार्य करा रहे है जो पूर्णतयः फर्जी तरीके से हो रहा है। आरोप है कि प्लाटों की बिक्री के पश्चात् उनकी दाखिल खारिज की कार्यवाही करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गयी थी लेकिन सरकारी भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को प्रशासन द्वारा अभी तक नही रोका गया है। इस सम्बन्ध में एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया प्रकरण संज्ञान मे नहीं है जानकारी किए जाने पर नियम संगत कार्यवाही की जायेगी किसी को बक्शा नहीं जाएगा।