तायक्वांडो में कुमारी प्रतिष्ठा गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक

जांजगीर चांपा जिले का नाम किया रोशन,रायपुर में हुआ आयोजन

तायक्वांडो में  कुमारी प्रतिष्ठा गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक
निष्पक्ष जन अवलोकन।

जे.के.प्रेमी

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता तायक्वाडो महिला जूनियर 58 किलोग्राम में जांजगीर चांपा जिले की निवासी कु. प्रतिष्ठा गोस्वामी ने दो प्रतिभागियों को नाक आउट कर जीता स्वर्ण पदक। मिलीं जानकारी अनुसार, रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता तायक्वाडो खेल का आयोजन किया गया था। जिसमे कुमारी प्रतिष्ठा गोस्वामी द्वारा 58 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुकमा एवं भिलाई रीजन की प्रतियोगी को नॉक ऑउट करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस स्वर्ण पदक से उनका चयन आगामी केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। गौरतलब है की इसके पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। वही हाल में हुए राष्ट्रीय taikwondo चैंपियनशिप उज्जैन में आयोजित थी,जिसमे 58 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। बालिका द्वारा अपनी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव को बढ़ाया है। कु. प्रतिष्ठा गोस्वामी ने अपने माता पिता और गुरुजनों को इसका श्रेया दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा से खेल के प्रति माता पिता ने उत्साह बढ़ाया। बतादे की माता वर्षा गोस्वामी राजस्व विभाग की आर आई चांपा में पदस्थ है वे भी इंटरनेशनल प्लेयर रह चुकी है कई सारे पदक अपने नाम किया है।