जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण

निष्पक्ष जनअवलोकन बाराबंकी।जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, बाढ़ चौकी, बाढ़ राहत शिविर केन्द्र व बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित विभाग के लोगों एवं पुलिस बल के साथ बाढ़ से सहायता एवं बचाव के लिए विचार विमर्श कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।