शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष (फेज-5) में जन-जागरुकता हेतु चलाया अभियान।

शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष (फेज-5) में जन-जागरुकता हेतु चलाया अभियान।

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल।ललितपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5) चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी के क्रम गुरुवार को महिला एवं बाल कल्याण विभाग (प्रोबेशन विभाग) द्वारा बड़ापुरा एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय में "अनंता' (प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान) मेगा इवेन्ट का आयोजन किया गया। इस। अवसर पर "अनंता महिलाओं बालिकाओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं सुश्री रूचिका बुन्देला, श्रीमती सुनीता पंथ एवं अर्चना सक्सेना का पुष्पगुच्छ व गौरव सम्मान प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्राबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाये जा रहे हैं, इसी क्रम में फेज-5 अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन पर सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ महिलाओं व बेटियों को मिल रहा है। साथ ही अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना एवं महिला हिंसा से सम्बंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर फोरम यथा-चाअल्ड हेल्पलाइन-नम्बर 1098, महिला हेल्पलाइन नम्बर-1090, पुलिस हेल्पलाइन नम्बर-112, एम्बुलेंस-108 तथा घर पर किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर-181 के सम्बंध में जानकारी प्रदान की जा रही है तथा लैंगिक अपराध, लैंगिक दुर्व्यवहार, सामाजिक कुरीतियों यथा लिंग भेद, दहेज प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या एवं बालिका अशिक्षा आदि के सम्बंध में जन-जागरुकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है।