भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट के प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने खंण्ड विकास अधिकारी दरियाबाद से खानपुर शम्भू दयाल के ग्राम प्रधान की शिकायत की

भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट के प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने खंण्ड विकास अधिकारी दरियाबाद से खानपुर शम्भू दयाल के ग्राम प्रधान की शिकायत की

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने खंण्ड विकास अधिकारी दरियाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत खानपुर शम्भू दयाल की ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि गांव के दर्जनों लोगों के घरों का रास्ते में पानी बहाया जा रहा है। वृक्षारोपण के लिए आये पेंड तालाब पर न लगवा कर अपने परिवारी जनों के खेतों में लगवा दिया है। किसान नेता ने आगे कहा है कि पूर्व प्रधान द्वारा अधूरे पंचायत घर का निर्माण करवाया था जिसकी भी वर्तमान प्रधान द्वारा अनदेखी की गई है।उसे सही नही करवाया गया। किसान संगठन के प्रदेश प्रभारी ने अपने पत्र में ग्राम प्रधान पर सरकार धन मे बंदर बांट का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों में गांव की समस्यायों का समाधान नहीं करवाया गया तो भारतीय किसान संगठन मजबूर होकर धरने पर बैठेगा।