समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट लखनऊ में धरना प्रदर्शन करते हुए दर्जनों साथियों के साथ गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट लखनऊ में धरना प्रदर्शन करते हुए दर्जनों साथियों के साथ गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन संवाददाता ।। अजय रावत।। डाक्टरी पढाई के लिए नीट परीक्षा व यू जी सी नीट परीक्षा के पेपर लीक में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को हटाने एंव परीक्षा दुबारा कराने को लेकर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट अपने सैकड़ों साथियों के साथ लखनऊ पंहुच कर धरना प्रदर्शन करने लगे जिन्हें उनके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को छात्र सभा समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष मोनू रावत एडवोकेट अपने साथियों अभिषेक वर्मा,आर्यन यादव आलोक यादव ह्रदय सिंह शैलेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा जिला महामंत्री अभिषेक यादव विधान सभा अध्यक्ष हैदरगढ अपने दो दर्जन छात्रों के साथ लखनऊ पंहुच कर डाक्टरी पढाई की नीट परीक्षा यू जी सी नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल हटाने एंव दुबारा परीक्षा कराने को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।