बानपुर में आयोजित हुई चकबन्दी चौपाल

बानपुर में आयोजित हुई चकबन्दी चौपाल

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बानपुर में शुक्रवार को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि ग्राम बानपुर तहसील महरौनी में पूर्व की भाँति 10अक्टूवर को अंकुर श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/ उप संचालक चकबन्दी ललितपुर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन थाना बानपुर में बैठकर किया गया। राकेश कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, ललितपुर ने बताया कि पह ग्राम विगत 35 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत है। जिलाधिकारी जिला उप संचालक चकबन्दी ललितपुर के द्वारा मई, 2024 में लेखपालगण व चकबन्दीकर्तागण की टीमें बनाकर कृषकों के चकों की पैमाइश हेतु निर्देश जारी। किए गए, के अनुपालन में सम्पूर्ण ग्राम के चकदार के चकों की पैमाइश की गई। जिसमें अधिकांश चकदारों द्वारा अपने नए चकों पर कब्जा ले लिया है। कुछ चकदारों को अभी तक उनके चक पर कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके बाबत विभिन्न परिवाद प्राप्त हुए, प्राप्त परिवादों में कुछ परिवाद न्यायिक प्रक्रिया से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में कृषकों को बताया गया कि नियमानुसार क्षेत्रीय चकबन्दी अधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, उप संचालक चकबन्दी के न्यायालय में वाद दायर करें और वादों की सुनवाई ग्राम बानपुर में ही बैठकर किए जाने का। आश्वाशन कृषकगण को दिया गया। चक सीमांकन से सम्बन्धित प्राप्त परिवादों के सम्बन्ध में क्षेत्रीय चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी को पैमाइश सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण एक सप्ताह में किए जाने के निर्देश भी दिये गये। ग्राम बानपुर जनपद का बड़ा ग्राम है, जिसमें दौरान चकबन्दी लगभग 6500 चक बनाये गए हैं। ग्राम चकबन्दी प्रक्रियारत 35 वर्ष पुराना है। और कृषकों द्वारा कब्जे वाले गाटो पर ही सिचाई के साधन कुआं, बोर बना लिए हैं जो अभिलेख में दर्ज नहीं हैं और पैमाइश के समय यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि कुछ कृषकों द्वारा पड़ोसी खातेदार के गाटे पर ही समुन्नतियों के साधन विकसित कर लिये हैं, जिस कारण इनके प्रस्तावित चकों में न आने की वजह से कुछ कृषकों। को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस हेतु उक्त कृषकों को आश्वस्त किया गया कि सभी के चकों को कुआं, बोर लेते हुये चकों में। आवश्यक सुधार कराया जायेगा। ग्राम के कृषकों की चकबन्दी से सम्बन्धित समस्याओं का अनुश्रवण विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार करने के बाबजूद भी लखनऊ जा कर कुछ। कथित व्यक्तियों द्वारा गरीब लोगों की भूमि पर अबैध कब्जा बनाये रखने के उद्देश्य से ग्राम की चकबन्दी योजना को बाधित करने हेतुमिथ्या रूप से शिकायत की जा रहीं हैं, जो कि निराधार और मनगड़न्त हैं। इन शिकायतों का उद्देश्य चकबन्दी प्रक्रिया को बाधित कर पूर्व की भाँति अनाधिकृत कब्जा बनाये रखना है।इसी दौरान उक्त के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय चकबन्दी अधिकारी व पैमाइश कार्य के पर्यवेक्षण में लगे सहायक चकबन्दी अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आप पैमाइश सम्बन्धी सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित करें और यह भी ध्यान रखें कि ग्राम के सभी कृषक नए प्रस्तावित चक जो सीमांकित होकर मिला है उसी पर काबिज होकर रवी की फसल बोने हेतु तैयारी करें।