पूजा का पंडाल खोलते समय 11 हजार लाइन की चपेट में आया युवक, घायल

राजी चौराहा पर नवदुर्गा पूजा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद खोल रहा था पंडाल

पूजा का पंडाल खोलते समय 11 हजार लाइन की चपेट में आया युवक, घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच।बहराइच जिले की हरदी थाना क्षेत्र में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से युवक को गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर। हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहा पर चल रहे नवदुर्गा कार्यक्रम के समापन के दिन शुक्रवार को नव दुर्गा पूजा में लगे पंडाल को खोलते समय गणेश पुत्र शिवनाथ उम्र 19 वर्ष जो की 11000 लाइन की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से फौरन सीएचसी महसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसी से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है इलाज चल रहा है।