नगर पंचायत फतेहपुर क्षेत्र में अंधविश्वास का खेल जोरो शोरो से चल रहा है

नगर पंचायत फतेहपुर क्षेत्र में अंधविश्वास का खेल जोरो शोरो से चल रहा है

निष्पक्ष जन अवलोकन। फतेहपुर/बाराबंकी। आपको बताते चले कि इस स्थान पर आये दिन लगभग दो-तीन दर्जन के अधिक लोगो की भीड़ लगी रहती है। और ब्रहस्पतिवार के दिन नौचंदी होने के कारण यहां पर मेला भी सालो से लगता है। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर गांव का है। यहां पर एक मौलाना लोगों के ऊपर से भूत-प्रेत,डायन,जोगिन को भगाने का दावा भी करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जो भी देखेगा वह दंग रह जाएगा कि किस तरह से यहां पर लड़कियां और महिलाएं बाल खोलकर झूमती है,और उनका मानना है। कि इस तरह करने से भूत भागते है। इसके साथ साथ बहुत सी महिलाएं और लड़किया जोर-जोर से तालियां भी पीटती है। अंधविश्वास का आलम यह है कि यहां पर लगभग दो-तीन दर्जन व्यक्तियों,महिलाओं, लड़कियों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। और ब्रहस्पतिवार के दिन यहां पर मेला लगने जैसी भीड़ होती है। ये सब करने वाले मौलाना के अन्दर कानून का कुछ भी खौफ नजर नहीं आ रहा। अंधविश्वास का जाल इतना फैला है कि दूसरे जिले से भी लोग झाड़-फूंक कराने यहां आते हैं। यहां सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि हिंदू समुदाय के लोगों की भी भीड़ लगी रहती है।