विमला देवी को मिला प्रमाण पत्र

विमला देवी को मिला प्रमाण पत्र

निष्पक्ष जनअवलोकन (अजय रावत) 

सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहद्दीनपुर से प्रधान संघ के अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी विमला देवी निर्विरोध निर्वाचित आर ओ आर के सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रमाण पत्र दिया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु मरौचा वार्ड नंम्बर 2 से ममता देवी, मीरापुर वार्ड नंम्बर 1से गौतम प्रसाद तथा बदोसरांय के वार्ड नंम्बर 10 से गुफरान को सदस्य ग्राम पंचायत के निर्वाचित होने का आर ओ आर के सिंह ने प्रमाण पत्र दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधान बदोसरांय निसार मेंहदी प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।