मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

त्वरित गति से अवशेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश

मनरेगा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल।

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) द्वारा कराए जा रहे कार्य की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत निर्धारित सभी कार्य त्वरित गति से पूर्ण किए जाएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा खेल मैदान/मिनी स्टेडियम की समीक्षा में सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्दश दिये गये कि 15 दिसम्बर, 2024 तक खेल मैदान पूर्ण कराये। कुल 108 खेल मैदानों के चयन की सूचना खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा दी गयी है। सभी खेल मैदानों पर 02 अक्टूबर, 2024 तक कार्य आरम्भ कराया जाए। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, फुटबाॅल, बाॅलीबाॅल, बास्केट बाॅल, किक्रेट पिच आदि खेलों की सुविधाएं दी जाए। मियावांकी वृक्षारोपण कार्य की सामीक्षा में निर्देश दिए गए कि 11 पूर्ण मियावांकी स्थलों का सत्यापन कर लिया जाए, शेष स्थलों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। सभी स्थलों पर सिंचाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाएं। नदी/नालों के जीर्णोद्धार की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी नदी/नालों की मैपिंग कराई जाएं, तथा चरणबद्ध ढंग से कार्य कराते हुए जनपद की सभी जल संरचनाओं को पुनर्जीवन दिया जाएं। नदी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएं। 50 नालों का चयन किया गया है, जिस पर कार्य कराया जाने है। कूप/बावड़ियों के संबंध में निर्देश दिए गए कि जनपद के कूपों एवं बाबड़ी का सर्वे कराकर उनकी मरम्मत कराई जाएं। कुल 52 बाबड़ी एवं 310 कूपों का चयन कर लिया गया है। स्टीमेंट बनाने का कार्य पूर्ण करा लिया जाएं। मनरेगा पार्क निर्माण हेतु निर्देश दिए गए कि 50 मनरेगा पार्को का चयन किया गया है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक के लिए सुविधाओं का ध्यान रखा जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।