भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की कोटवाधाम में बैठक हुई

भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की कोटवाधाम में बैठक हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन ।

   अजय रावत।

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की बैठक कोटवाधाम में जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी की अध्यक्षता एंव तहसील अध्यक्ष रामकेदार रावत के संयोजन में हुई।बैठक में भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट के जिलाध्यक्ष ने किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श किया।जिला महासचिव वीर विक्रम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को आगाह करते हुए किसानों की समस्यायों का प्राथमिकता के आधार पर सुनकर सही सही निस्तारण करने करने की बात कही है।तहसील अध्यक्ष राम केदार रावत ने कहा कि अन्नदाता किसान यदि परेशान होगा तो अब संगठन चुप बैठने वाला नहीं है किसानों की जायज मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता और यदि जरुरत पडी तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा।बैठक को सम्बोधित करते हुए नव नियुक्त फैजाबाद मंण्डल अध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ला ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील ब्लाक थानों के चक्कर काट रहा है उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। भारतीय किसान संगठन अब किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगा।इस मौके पर जिला प्रवक्ता चौधरी अनिल कुमार नीरवंशी,दरियाबाद ब्लाक अध्यक्ष मयाराम गौतम मनमोहन उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह पूरेडलई ब्लाक अध्यक्ष आदि ने विचार व्यक्त किये।बैठक में डाक्टर दौलत राम, पिन्टू रावत राम किशोर, साहेब शरण रावत आदि मौजूद रहे।