पॉक्सो एक्ट से सबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट से सबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। बहराइचअभिषेक सिंह।   बहराइच में पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी रूपेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 संजीव कुमार द्विवेदी मय हमराह हे0का0 अर्जुन मौर्या के द्वारा  वांछित अभियुक्त जगदम्बा पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 32 वर्ष निवासी भगईपुरवा दा० रेहुआमन्सूर थाना रामगांव जनपद बहराइच को खाले-पुरवा मोड बहराइच नौतला रोड थाना रामगांव जनपद बहराइच के पास से मुखबिर खास की मदद से समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त जगदम्बा उपरोक्त का चालान मा० न्यायालय किया गया।