धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

निष्पक्ष जन अवलोकन 

(अजय रावत) 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।जे.बी.एस संस्थान दुल्हदेपुर में बी.ए. तथा ए.एन.एम.के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जे.बी.एस.संस्थान दुल्हदेपुर में बी.ए.,बी.एस सी. तथा ए.एन.एम. के बच्चों ने मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर विविध प्रकार के खेलों का लुफ़्त उठाया। उक्त खेल कार्यक्रम क्रीड़ा भारती अवध प्रांत के आयोजन में संपन्न हुए। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधक पूनम सिंह व विभागाध्यक्ष बाल गोविंद वर्मा के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। संस्थान की छात्रा अंजली वर्मा, अंशिका वर्मा, सिद्धि शुक्ला, रूपाली, मोनिका आदि अनेकों छात्राओं ने खो खो, कबड्डी व म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उक्त खेल प्रतियोगिताओं को देखकर उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं में जोश भर गया। संस्थान के संस्थाध्यक्ष ,संस्थापक, उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती अवध प्रांत अंगद कुमार सिंह ने उक्त छात्र छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल प्रतियोगितायें हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही आवश्यक होती हैं।संस्थान की प्रबंधक पूनम सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार होते हैं और आप सब ही देश का भविष्य हैं। आगे चलकर आप सबके माध्यम से ही देश का शासन व प्रशासन चलना है और इसके लिए आप सभी को अपने आपको स्वस्थ रखते हुए इसके योग्य बनाना है। इस अवसर पर मो० शुऐब,आनंद सिंह, हिमांशु सिंह के साथ ही संस्थान के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।