जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार पर निरंतर चल रहा है चाबुक

दैनिक- निष्पक्ष जन अवलोकन की खबर का हुआ असर रिश्वत लेने वाले लेखपाल को किया गया निलंबित

जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार पर निरंतर चल रहा है चाबुक

भ्रष्टाचारी लेखपाल को किया निलंबित किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा, भेजा जाएगा जेल : डीएम

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। भ्रष्टाचार किसी भी स्वस्थ प्रशासनिक व्यवस्था को दीमक की तरह चट कर उसे खोखला बना देता है और इसका दंश किसान, गरीब व आम आदमी को झेलना पड़ता है और व  परेशान होता है। इसी भ्रष्टाचार पर गहरा प्रहार किया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने, भ्रष्टाचार पर निरंतर बड़ी कार्यवाही करते हुए तहसील तालबेहट के भ्रष्टाचार में लिप्त  लेखपाल के निलंबन के बाद आज शुक्रवार को किसानो से रिश्वत लेने वाले एक और लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बारिश के चलते खराब हुई फसल की रिपोर्ट लगाने के नाम पर किसानों से पैसा लेने वाले ग्राम सुनवाहा में तैनात लेखपाल सुरेश कुमार निरंजन का वीडियो शुक्रवार को सुबह वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर एसडीएम महरौनी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एसडीएम महरौनी राजबहादुर ने लेखपाल सुरेश निरंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच तहसीलदार तनवीर अहमद को दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुरेश कुमार निरंजन लेखपाल, क्षेत्र वीर तहसील महरौनी द्वारा किसानों से रुपए लेने का आरोपी मानते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी महरौनी द्वारा उक्त लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  उक्त प्रकरण संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महरौनी से तत्काल प्रकरण में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, जिस पर उप जिलाधिकारी महरौनी ने प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो के आधार पर लेखपाल सुरेश कुमार निरंजन के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे अधिकारी/कर्मचारी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जायेंगे, भविष्य में इस प्रकार के कृत्य में कोई भी संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता व सुचिता के साथ पात्रों को लाभ दिये जाने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। इसके लिए किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा, पात्र व जरुरतमंदों को पूरी सुचिता व सरलता के साथ लाभ दिया जाएगा।