अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित नारी शक्ति गौरव उत्सव में महिलाओं का सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन मनीष सिंह जादौन कोंच (जालौन)अनुरागिनी संस्था द्वारा जनपद के कोंच नगर में स्थित सद्भावना मंडपम के सभागार में "नारी शक्ति गौरव उत्सव" का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने तथा समाज में उनकी सशक्त भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो देश प्रगति करेगा। सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। साथ ही 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन,1090,1012,108 महिला सम्बन्धित सहायता समपर्को की विस्तृत जानकारी दी। विशेष अतिथि उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में कहा, हमें महिलाओं को अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। अनुरागिनी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास का परिणाम होता है। अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, जल संरक्षण एवं आजीविका सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सम्मानित महिलाओं में अंजू अग्रवाल, सुधा खरे, कंचन वेद, किरण झा, कुसुम पटेल शामिल थीं।इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए गए। जिसमें स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया गया।इस अवसर पर, अनुरागिनी संस्था के अमित उपाध्याय,प्रदुम सिंह, नितिन कुमार सैनी, राज प्रताप सिंह,नरेश वर्मा,प्रदीप वर्मा,अनिल अग्रवाल,मनीष नगारिया,धर्मेश राठौर,वसन्त अग्रवाल,बृजेंद्र कुशवाहा, शरद जाटव,कृष्ण कुमार झा, विनोद सोनी, सीमा अहिरवार , सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगपाल यादव एवं प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अनुरागिनी संस्था के समन्वयक नितिन सैनी ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।