कस्बे मे चल रही रामलीला के अंतिम दिन भगवान राम का राजतिलक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कस्बे मे चल रही रामलीला के अंतिम दिन भगवान राम का राजतिलक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। फैसल सिद्दीकी। फतेहपुर/बाराबंकी। कस्बे में चल रही रामलीला के अंतिम दिन भगवान राम का राजतिलक बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। वही देर रात्रि भगवान राम का सुसज्जित रथ नगर के दर्ज रास्तो से भ्रमण के साथ मुषीगंज पहुचा जहां भरत मिलाप का भी कार्यक्रम किया गया। नगर भ्रमण के दौरान प्रत्येक घर के सदस्यों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के साथ आरती भी उतारी। शोभा यात्रा में सुन्दर झांकियों को भरत सेवा समिति द्वारा पुरस्कृत देकर सम्मानित भी किया गया। राजतिलक के दिन भगवान श्री राम की माता जानकी,लखनलाल व हनुमन्तलाल के स्वरुपो को फूलो से सजे सुन्दर रथ पर बिठाकर नगर के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान गणेष जी, राधा-कृष्ण,विष्णु-लक्ष्मी,काली माता,दुर्गा माता,नल नील, अंगद जामुवंत,भारत माता, भगवान शिव के स्वरुप बरबस ही लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। भगवान श्री राम का रथ मोहल्ला पचघरा स्थित बाबा संगत आश्रम से होते हुए सट्टी बाजार, ब्लाक चैराहा,तहसील चैराहा, राजा बाजार,बेलहरा चैराहा होते हुए मुंशीगंज पहुंचा। इस दौरान जगह जगह भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। मुशीगंज चैराहे पर भरत सेवा समिति द्वारा भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर वन से लौटने पर भगवान श्री राम का भरत जी ने बड़ी ही तनमयता से चरण धुले और गले मिले और भगवान श्री राम का राजतिलक भी किया गया। इस मौके पर बीजेपी से पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी महन्त हेमंत दास,सभासद अनिल शर्मा, अभिमन्यु श्रीवास्तव, शेखर शर्मा,शुभम यादव,रज्जू, राकेष गुप्ता आदि नगर के संभरान्त लोग मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर एडिशनल एसपी चितरंजन,एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा, सीओ जगत राम कनौजिया ,कोतवाल डीके सिंह सहित काफी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा। सभी अधिकारी कार्यक्रम समाप्ति तक शोभा यात्रा में मुस्तैद दिखे सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को बखूबी तरह निभाई।