5 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी

5 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी

निष्पक्ष जनअवलोकन (रामानन्द गुप्ता) बाराबंकी 

 पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी मामले में कुल 9 प्रार्थना पत्र में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित आये। महिला थाना/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए 5 प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों नवजीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा दंपति को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें। महिला थाना प्रभारी/काउंसलरों द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।