अपना दल (एस) कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

ललितपुर काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

अपना दल (एस) कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

निष्पक्ष जन अवलोकनl

 अरविंद कुमार पटेलl

ललितपुरl अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल व झांसी जालौन ललितपुर एमएलसी प्रतिनिधि अतुल निरंजन के नेतृत्व में झंडारोहण का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पटेलनगर गोविंदसागर बांध तिराहा सागर रोड ललितपुर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण का आयोजन किया गया। बता दें कि आज इस खास अवसर को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है। बता दे कि साल में देश के तीन राष्ट्रीय पर्व होते हैं- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस और 2 अक्टूबर गांधी जयंती। स्वंतत्रता दिवस भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। आज पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं। यह हम सभी भारत वासियों के लिए गौरव एवं हर्ष का दिन है। आज हम भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारे देश को आजादी मिले 78 साल पूरे हो गए हैं। आजादी के 78वें वर्ष में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है और विश्व में अपना परचम लहराया है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रासायनिक एवं उर्वरक केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल व माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले विभाग कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी ने ललितपुर में चौतरफा विकास किया है। ललितपुर जनपद वासियों के लिए 15 अगस्त के शुभ अवसर पर समस्त जनपद वासियों को वंदन अभिनंदन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। और आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले अमर शहीदों को शत शत नमन करते हुए अपना दल (एस) जिला मनोहर पटेल ने संगठन के तरफ से झंडारोहण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय गीत के उपरांत समापन किया, झंडारोहण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष महरौनी संतोष पटेल , जिला महासचिव सोहनलाल निरंजन, युवा मंच जिलाध्यक्ष विवेक पटेल सिंगेपुर, भरत सिंह रघुवीर सिंह पटेल बारचोन,महेश पटेल ,नितिन राजाराम , दीपचंद ,राजू निरभान सिंह पटेल भरत पटेल गोंना एवं महिला जिला उपाध्यक्ष सुमन देवी आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।