पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगपाल पाल ने श्रीमती नीतू सिंह का किया ऐतिहासिक स्वागत

पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगपाल पाल ने श्रीमती नीतू सिंह का किया ऐतिहासिक स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान के नेतृत्व मे धनघटा विधानसभा मे जगह जगह हुआ स्वागत l - नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में पार्टी को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती - दिगपाल पाल - पार्टी के प्रति निष्ठा,समर्पण और संघर्ष के चलते नीतू सिंह को मिला मुकाम - दुर्गेश तिवारी निष्पक्ष जन अवलोकन संतकबीरनगर। भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के लगातार स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी है। रविवार को जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धनघटा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकलीं नीतू सिंह पहुंची जसोवर पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ अपने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल ने कहा कि श्रीमती सिंह ने एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की वर्षों से सेवा किया है। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा शामिल रही हैं। उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। श्री पाल ने कहा कि पार्टी ने श्रीमती सिंह को जिलाध्यक्ष बना कर कबीर की सरजमीं की आधी आबादी को सम्मान देकर महिला उत्थान के प्रति अपने संकल्प को धरातल पर स्थापित किया है। देवकली खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बुके भेंट करके अपनी कर्मभूमि पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमती सिंह के पार्टी के प्रति संघर्ष, समर्पण और निष्ठा को प्रदेश नेतृत्व ने सम्मान देकर यह साबित किया है कि भाजपा का एक जमीनी कार्यकर्ता ही जिले और प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। श्री तिवारी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कि श्रीमती सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से जिस तरह बूथ स्तर पर तैनात पार्टी का हर एक सिपाही उत्साहित है उससे स्पष्ट है कि आने वाले पंचायत और विधान सभा चुनाव में पार्टी पूरे जिले में अपना परचम फहराएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नया आयाम स्थापित करेगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता डा सत्यपाल पाल, ग्राम प्रधान जयराम पट्टी रामसवारे ओझा जी धीरज पान्डेय बृजेश सिंह जितेंद्र गुप्ता महिपाल पाल त्रिपुरारी सिंह राहुल पाल सोमनाथ पाल अनिल पाल विजय बहादुर सिंह सर्वजीत निषाद विजय निषाद सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।