भाजपा किसान मोर्चा की हर घर तिरंगा अभियान की बैठक हुई संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की हर घर तिरंगा अभियान की बैठक हुई संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की हर घर तिरंगा अभियान की बैठक हुई संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन 

सतीश कुमार सिंह 

सीतापुर:आज भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किसान मोर्चा द्वारा आहूत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय अरुण सिंह गप्पू रहे. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा ने की. मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा हम सब को विपक्ष के द्वारा लोगो को जो सविधान के नाम पर भ्रमित किया गया. अब लोग उसको महसूस कर रहे.सबसे बड़ा सविधान की हत्या तब की गयी ज़ब इंदिरा गाँधी के द्वारा देश मे इमरजेंसी लगाई गयी. आने वाले पार्टी के सभी अभियान हर घर तिरंगा, एक पेड़ माँ के नाम आदि अभियानो पर पार्टी के पदाधिकारिओ का मार्गदर्शन किया. जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा जी ने सभी जिलापदाधिकारिओ को अभियान मे पूरी ताकत से लगने के लिए कहा एवं सभी कार्यक्रम प्रभावी हो इस पर सबका मार्गदर्शन किया. इस मौके पे टेडवा गाँव मे मुख्य अतिथि के द्वारा अमृत वाटिका मे वृक्षारोपण किया गया.इस मौके पर जिला महामंत्री रवि तिवारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ पवन सिंह, जिला मंत्री शरद सिंह,मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश, निशान सिंह, अमन सिंह, मनीष द्वेवेदी, विजय शर्मा, वीरेश शुक्ला, संदीप शुक्ला, सचिन नाग, कौशल किशोर, शिव कुमार सिंह, जय प्रकाश दीक्षित प्रधान अवधेश कटियार सहित सभी जिलापदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।