मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया होटल-ढाबों मेें चैकिंग अभियान

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया होटल-ढाबों मेें चैकिंग अभियान

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। सोमवार को मानव तस्करी और मिशन शक्ति अभियान तहत अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उतर प्रदेश लखनऊ, के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज -05) के तहत बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन मानव तस्करी  रोकथाम अभियान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मानव तस्करी और अन्य सम्बन्धित अपराध हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना एंटी हयूमन ट्रैफिकिगं आहट उ0 नि0 योगेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष AHT मय हमराह म0 का0 सीता देवी व चालक हे0 का0 हजरत उल्ला के साथ मिशन शक्ति अभियान में होटल, बस स्टैंड, ढाबा  दुकाने आदि स्थानों पर   एएचटीयू द्वारा की गई रैकी व सुरागरसी पतारसी के आधार पर मिशन शक्ति(फेज -05) के  अन्तर्गत कार्यक्रम चलाया गया । भिन्न-भिन्न दुकानों, होटल , ढाबा व दुकानदारों को बाल श्रम  अधिनियम मिशन शक्ति के बारे बताया गया व हिदायत दी गयी किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर से बालश्रम न कराया जाये ऐसा करना दंडनीय अपराध है,     उक्त अभियान में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) थाना प्रभारी उ0 नि0 शयोगेन्द्र सिंह, म0 का0 सीता देवी, हे0 का0 चालक हजरत उल्ला  के द्वारा प्रतिभाग किया गया