डॉक्टर सोनेलाल पटेल का मनाया परिनिर्वाण दिवस

अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल का परिनिर्माण दिवस 17 अक्टूबर को जिला कार्यालय पर मनाया

डॉक्टर सोनेलाल पटेल का मनाया परिनिर्वाण दिवस

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। अपना दल एस ललितपुर ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल के 15 वें परिनिर्वाण दिवस पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव कालिका प्रसाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। जिलाध्यक्ष ने पुराने कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गोविंद सागर बांध के पीछे जिला कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव व जिला अध्यक्ष तमाम कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल के 15वें परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बही जिला अध्यक्ष ने पुराने कार्यकर्ता व डॉक्टर साहब के सहयोगी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन सैनी, को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल पिछड़ों, अनुसूचित जाति, आदिवासियों, शोषितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उनके हक की लड़ाई लड़ते रहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच करीम खान , प्रदेश सचिव व्यापार मंच लोकेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव अनुसूचित जनजाति मंच , राम गुलाम श्रीवाश, जिला महासचिव , राजेंद्र यादव, सोहन लाल निरंजन, जिला मीडिया प्रभारी, विवेक पटेल,जिला सचिव कमलेश अहिरवार,महिला जिला महासचिव बहिन सुमन यादव, युवा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष, आशीष पटेल, युवा महासचिव शिवकुमार पटेल, छात्रमंच जिलाध्यक्ष, शैलेश पटेल, व्यापार मंच जिलाध्यक्ष,जिनेन्द्र जैन, अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष भाई युसुब खान,विधानसभा अध्यक्ष महरौनी,संतोष पटेल,अशोक पटेल,अजीत पटेल, अरविन्द पटेल मीडिया प्रभारी, सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता गढ़ रहे उपस्थित।