अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी विशेष अभियान-2024 की बैठक संम्पन्न।

अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी विशेष अभियान-2024 की बैठक संम्पन्न।

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में लीगल एड डिफेंस काउसिंल एवं पी एल वी को यू टी आर सी के संबंध विस्तृत चर्चा की गयी एवं निर्देशित किया गया कि बन्दियों एवं आम जन को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायें।आलोक कुमार पाराशर, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशानुसार यशवन्त कुमार सरोज अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी कैम्पेन के संबंध बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में यशवन्त कुमार सरोज, अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वैभव जैन चीफ, (एल ए डी सी एस) विक्रम सिंह ठाकुर डिप्टी, (एल ए डी सी एस) द्वारा उपस्थित (पी एल वी) रीना परमार , नेहा परमार, करिश्मा,अभय दुबे, दीपक, लोकेन्द्र राठौर, अरविन्द कुमार, हरचरन अहिरवार,अभिषेक पटेल , देवेन्द्र सिंह, गनेशराम रजक, बलराम कुशवाहा, पवन रजक, आशीष हुण्डैत, निशा तिवारी, आराधाना पुरोहित, राजेश कुमार राठौर, रामकुमार नामदेव, दीपक सेन उपस्थित रहे।