शकील अहमद रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये गये

शकील अहमद रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये गये

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ग्राम रोजगार सेवक संगठन की बैठक सिरौलीगौसपुर के ब्लाक सभागार में जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे शकील अहमद को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष प्रकट कर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण किया। पूर्व से निष्क्रिय पड़ी ब्लाक कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमेंअजय कुमार को ब्लाक अध्यक्ष व प्रेमलता मौर्या को महामंत्री मनोनीत किया गया साथ ही मुकेश चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,योगेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष,राजकुमार को ब्लाक संगठन प्रभारी एवं रामविलास को ब्लाक कोषाध्यक्ष नामित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों ने नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दी। इस संबंध में रोजगार सेवक संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक सिरौली गौसपुर में काफी दिनों से ब्लॉक की कारण करनी निष्क्रिय हो गई थी जिससे संगठन के कार्य नहीं हो पा रहे थे आज ब्लॉक सभागार में सभी रोजगार सेवकों के साथ बैठक की गई जिसमें कारण नई कार्यकारिणी गठन करने का फैसला लिया गया। नई कहानी के ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव को बनाया गया। वहीं अन्य पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई। बैठक में जितेंद्र वर्मा,दिलीप,पंकज,अशोक वर्मा,रमाकांत,लवलेश,राजेंद्र,ज्योती, रेखा मौर्या,सविता देवी,बीरबल व शिवकुमार सहित दर्जनों रोजगार सेवक उपस्थित रहे।