लोक जन शक्ति पार्टी मे प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने किया जोर शोर से स्वागत

लोक जन शक्ति पार्टी मे प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने किया जोर शोर से स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन। फैसल सिद्दीकी । फतेहपुर/बाराबंकी। गीता देवी रावत को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लोक जनशक्ति पार्टी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी महिला प्रकोष्ठ लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा सौंपे जाने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाएं वा पुरुषों ने अपनी नेता का फूल मलाओ से स्वागत किया। और पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के कार्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी ली प्रदेश अध्यक्ष गीता रावत ने पार्टी के विस्तार और महिला प्रकोष्ठ कि प्रदेश वा जिलों की कार्यकारिणी को सफल बनाने हेतु अपना पूरा प्रथक प्रयास और कार्य करने की बात कही साथ साथ महिलाओं को प्रेरित भी किया की वह लोक जनशक्ति पार्टी में आगे आए और पार्टी का विस्तार कराने में सहयोग करें नारी शक्ति स्वरूपा हैं। उनकी सहभागिता हर जगह प्रचण्ड होती है। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार रावत,दिनेश चंद्र रावत,सौरभ कुमार रावत,पंचाराम यादव,कुलदीप रावत,मंशाराम रावत,चांदनी कन्नोजिया, श्रीपाल यादव हंसराज वर्मा दीपू यादव सहित तमाम क्षेत्र वासी मौजूद रहे।