भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति का भव्य अनावरण -

सांसद ने कहा, भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा एक ''महान पहल' ' के रूप में प्रतिमा का अनावरण किए जाने संबंधी कदम का स्वागत किया।

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति का भव्य अनावरण -

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। बुधवार को जनपद में पटेल प्रतिमा तिराहा घंटाघर के पास सदर कांटा स्थापित की गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण 9अक्टूबर को पटेल मूर्ति के भव्य अनावरण के शुभ अवसर पर अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने की बही मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी), विशिष्ट अतिथि रामरतन कुशवाहा सदर विधायक, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, जगदीश लोधी, रमेश लोधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, मुन्ना लाल, के०के० पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय मंचासीन रहे। सभी जिला पंचायत सदस्यों ने एक साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। बुन्देलखण्ड कुर्मी कल्याण समिति ललितपुर एवं पटेल युवा याहिनी ने सभी अतिथिगणों का बढ़ी माला पहनाकर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने पटेल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला एवं उनके पद चिन्हों पर मलने की अपील की। अन्त में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं के०के० पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी मुख्य अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिसमें सभी सदस्यगण लीलाधर दुबे, आशीष रायत्त, दौर सिंह बुन्देला, मनोज कुशवाहा, रामू कुशावाहा, ब्रजेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, राजेश यादव, मान सिंह, राज अरविन्द सिंह, डा० सतेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, लल्लू, राजकुमार खटीक, फूल सिंह तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुनील कुमार कार्य अधिकारी राजकुमार नायक, अवर अभियन्ता अंकित कुमार नायक, प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष कुमार तिवारी सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा का संबालन आशीष रावत,सदस्य, जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा० द्वारा किया गया। अन्त में के०के० पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा सभी सम्मानित जनता जनार्दन एवं पत्रकार बन्धुओं के कार्यक्रम की घोर घोर प्रशंसा की गयी।