बदमाशों ने बैंक मित्र से लूटे 9 लाख,बैंक मित्र को किया घायल

बदमाशों ने बैंक मित्र से लूटे 9 लाख,बैंक मित्र को किया घायल
बदमाशों ने बैंक मित्र से लूटे 9 लाख,बैंक मित्र को किया घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच।बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर निवासी अंकित कुमार मौर्या पुत्र दिनेश कुमार मौर्य बेहडा बाजार में संचालित बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र हैं। इसके अलावा स्पाइस डिस्ट्रीब्यूटर हैं। थाने में तहरीर देकर अंकित ने कहा है कि रात 10 बजे वह नानपारा में स्थित आरोहन कंपनी से 293263 रुपये, आरबीएल कंपनी से 279735 रुपये, फ्यूजन माइक्रोजन कंपनी से 258044 रुपये और यूनियन बैंक से एक लाख 20 हजार मिलाकर कुल नौ लाख 51 हजार रूपये लेकर वह बाइक से घर जा रहे थे। रात 10.15 बजे बरदहा बाजार नहर पटरी के आपस बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश आए। सभी ने बाइक रुकवाकर उसकी सिर पर डंडा दे मारा। पिटाई के बाद नकदी भरा बैग लेकर सभी फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मौके से एक डंडा भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

Files