फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची गयी जमीन पर 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची गयी जमीन पर 6 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

 कानपुर देहात।शत्रु संपत्ति को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां पाकिस्तानी नागरिक जाफरी बेगम नाम की महिला की भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच दिया गया है।जब इस बात की सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाई। जिसमें शत्रु संपत्ति बेचने का मामला सामने आया है। डीएम के निर्देश पर तत्कालीन लेखपाल सहित 6 लोगों के खिलाफ भोगनीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।बताते चलें कि कानपुर देहात के ग्राम मांवर में शत्रु संपत्ति बचाने का मामला सामने आया है। जहां पाकिस्तानी जाफरी बेगम की भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच दिया गया है। जब की जाफरी बेगम 1 जनवरी 1952 के बाद भारत से पाकिस्तान चली गयी थी।जिसके बाद वह पाकिस्तान की नागरिक भी हो गई थी। जाफरी बेगम की मृत्यु पाकिस्तान में हो गई थी। लेकिन उनकी भूमि को जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज नहीं किया गया था।जिसका फायदा उठाते हुए उनके परिवार के सदस्य एजाज अहमद ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर बनाकर भूमि अपने नाम पर दर्ज करा ली। जिसमें एजाज अहमद के वकील पुष्कल पराग दुबे ने पूरी भूमिका तैयार की थी। तत्कालीन लेखपाल मोहित सचान से सांठगांठ कर पूरा खेल किया था। इसके बाद उन्होंने भूमि को फरहाना नाम की महिला को बेच दिया था।इस मामले में पुलिस ने जिला प्रशासन की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर एजाज अहमद, लेखपाल मोहित सचान, वकील पुष्कल पराग दुबे, सदरुल इस्लाम, फरहाना और मो. रईस के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिलाधिकारी कानपुर देहात ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।वहीं पूरे मामले को लेकर भोगनीपुर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अनुज कुमार की तहरीर पर अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे, लेखपाल मोहित, एजाज अहमद, फरहाना, मो. रईस, सदरुल इस्लाम पर धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धारा में मुकदमा किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।