नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

 निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रभात कुमार शुक्ला। 

बहराइच। फखरपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि मुन्ने पुत्र बिलास निवासी कपूरवा को पाक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की थी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था।