कन्नौज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा और लगाए गंभीर आरोप।

-आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने हमारी और हमारे परिवार की हत्या कराने की सुपारी दी है। -भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि हमारी छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

कन्नौज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा और लगाए गंभीर आरोप।

निष्पक्ष जन अवलोकन। विनीत अवस्थी। कन्नौज। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए।पूर्व सांसद ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को भू माफिया बताते हुए जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की थी।
दूसरी तरफ भाजपा नेत्री ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर पूर्व सांसद पर हत्या की सुपारी देने व जिला पंचायत चुनाव मे 50 लाख रूपए  लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
कन्नौज के चपुन्ना कस्बा निवासी नेहा त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य भी है व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष है।उनके व भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के बीच आपसी खीचतान जिलाधिकारी की चौखट तक पहुंच गई है।
भाजपा नेत्री नेहा त्रिपाठी ने जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की।उन्होने जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए उन्हों ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर गंभीर आरोप लगा दिए।उन्होने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मेरी व मेरे परिवार की हत्या कराने के लिए बदमाशों को सुपारी दे रखी है।ऐसे मे यदि मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई भी घटना होती है तो उसके जिम्मेदार भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक होंगे।
भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने 2 दिन पहले जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल   से मुलाकात कर चपुन्ना मे बने एक निजी गेस्ट हाउस के अबैध निर्माण की जांच कर भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।आरोप है कि चपुन्ना मे बने राधा रानी गेस्ट हाउस की जमीन के फर्जी कागजात भाजपा नेत्री ने तैयार करबा कर अबैध निर्माण करबा कर गेस्ट हाउस बना लिया।इस जमीन के अबैध निर्माण की शिकायत भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने की थी।
इस जमीन के अबैध निर्माण की शिकायत चपुन्ना क्षेत्र के ग्रामीणों ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के कार्यालय पर की थी।जिसके आधार पर उन्होने जिलाधिकारी से जांच कर जमीन पर अबैध कब्जा हटबाकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हुए पत्र सौंपा था।जिसका वीड़िओ पूर्व सांसद ने सोशल मीड़िया पर शेयर किया था।उनकी इस कार्यवाही से भाजपा नेत्री बौखलागई।और अगले ही दिन कलेक्ट्रेट पहुंच कर पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगा दिए।
सत्तादल के दोनों नेताओं के आरोप प्रत्यारोप को लेकर जिलाधिकारी पेशोपेश मे पड़ गए।इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों मे चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।भाजपा नेत्री नेहा त्रिपाठी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने के लिए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने 50 लाख रुपए भी लिए थे।
भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि हमारी छवि धूमाल करने की शाजिश की जा रही है।सभी आरोप निराधार है।