उपचुनावों में इंडिया गठबंधन सभी सीटें जीत कर इतिहास रचेगा -- सांसद तनुज पुनिया

उपचुनावों में इंडिया गठबंधन सभी सीटें जीत कर इतिहास रचेगा -- सांसद तनुज पुनिया

 निष्पक्ष जनअवलोकन 

बाराबंकी।सात राज्यों में सम्पन्न हुये 13 विधानसभा सीटों के विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इण्डिया गठबन्घन की जीत ने साबित कर दिया है कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में इण्डिया गठबन्धन सभी सीटें जीतकर इतिहास रचेगा और 2027 के आम चुनाव में प्रदेश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने का काम इण्डिया गठबन्धन करेगी। उक्त उद्वगार 53 लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने अपने सांसद आवास ओबरी में कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में देश के सात राज्यों में सम्पन्न हुये विधानसभा के उप चुनावों में इण्डिया गठबन्धन की भारी जीत का जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुये व्यक्त किये। 

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश की जनता ने जिस उत्साह से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताया है उससे यह साबित होता है कि जनता अब भाजपा के असली चेहरों को पहचान गयी है और अब वह बदलाव चाह रही हैं सात राज्यों के 13 विधानसभा के उप चुनाव में इण्डिया गठबन्धन को 10 सीटों पर और भाजपा को मात्र 2 सीटों पर समेटकर देश की जनता ने यह संदेश दिया है कि सुनहरे सपने और झूठे वादों से आवाम की तकदीर और तस्वीर नहीं बदलती है।कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने उप चुनावों में इण्डिया गठबन्धन की जीत को एैतिहासिक जीत बताते हुये कहा कि देश की जनता भाजपा से अब ऊब चुकी है और उससे मुक्ति चाहती है उपचुनावों के परिणाम इस बात का संकेत है कि अब भाजपा का सूपड़ा प्रदेश से ही नहीं पूरे देश से साफ होगा। उप चुनाव में इण्डिया गठबन्धन की एैतिहासिक जीत पर सांसद आवाास ओबरी पर मनाये गये जश्न में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, रामानुज यादव, रामहरख रावत, अजीत वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, अजय रावत, विजय पाल गौतम, देवेन्द्र सिंह मोनू, कमल भल्ला, शनि यादव, गोपी कनौजिया, श्रीकान्त मिश्रा, शुभम वर्मा, आनन्द रावत, ज्ञानेन्द्र गौतम, चन्दन वाल्मीकी, मोहम्मद वहीद सहित दर्जनों कर संख्या में कांग्रेस जन शामिल थे।