जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक 01/अक्टूबर 2024को 12 बजे होगी

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक 01/अक्टूबर 2024को 12 बजे होगी

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को 12.00 बजे होगी निष्पक्ष जन अवलोकन संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा का पर्व/त्यौहार को शान्ति एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक दिनांक 01.10.2024 को 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। उक्त शान्ति समिति की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों को ससमय उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गापूजा का त्यौहार दिनांक 03.10.2024 से प्रारम्भ हो रहा है और दिनांक 12.10.2024 को दशहरा / महानवमी/विजयादशमी के दिन समाप्त हो जायेगा।