संबोधित अपराधिक कानून के बारे में दी जानकारी

संबोधित अपराधिक कानून के बारे में दी जानकारी

संबोधित अपराधिक कानून के बारे में दी जानकारी

निष्पक्ष जन अवलोकन 

सतीश कुमार सिंह 

*महमूदाबाद (सीतापुर)* सदरपुर थाना परिसर में सोमवार की दोपहर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पुराने अपराधिक कानूनों में हुये बदलाव की जानकारी दी गयी और‌ इसी के साथ ही आगामी मोहर्रम त्यौहार पर निकलने वाले ताजियों के अलम जुलूस में तेज ध्वनि से बजने वाले डीजे साउण्ड, लाउडस्पीकरों को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र के ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से शासन की ओर से आई नयी गाइड लाइन पर चर्चा की गयी।

             थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्रिटिश सरकार में बनाये गये पुराने कानूनों की जगह नये कानूनों के लिये 25 दिसम्बर 2023 को संसद में विधेयक पारित हुआ जिसको भारतीय न्याय संहिता 2023 नाम दिया गया है। एक जुलाई 2024 से जो भी अपराध की कायमी होगी वह नयी भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत होगी। उन्होंने बताया कि कानून वही हैं केवल धाराओं का क्रम इधर से उधर किया गया है। अब आईपीसी की 511 धाराओं की जगह फिलहाल 358 धाराएं रखी गयी हैं तथा उन्हें सरल भी बनाया गया है।आईपीसी की 153 धाराओं को खत्म कर दिया गया है। नये कानूनों में बच्चों,महिलाओं,और बुजुर्गों को सहूलियत मिलेगी।नये कानूनों के तहत गवाही के लिए 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को थाने नहीं बुलाया जायेगा बल्कि पुलिस खुद ही उनके घर जाकर बयान दर्ज करेगी।अब ई-मेसेज के जरिये सम्मन लोगों को भेजे जायेंगे और छोटे छोटे अपराधिक मामलों में सामाजिक दंड देने का प्रावधान नये कानूनों में है।

           मोहर्रम के त्योहार में डीजे बजाने वालों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि बिना अनुमति डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया तथा जयकारे लगाये।

           इस मौके पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उपनिरक्षक मुकेश कुमार, उपनिरक्षक मनोज सिंह एवं अन्य उपनिरीक्षक,दीवान तथा आरक्षियों के अलावा मौलाना सलीम नदवी,नईमुद्दीन (हिन्नू),मुनीर अंसारी, जयकरण वर्मा,राकेश नंद,अनुराग पाठक,सुरेश वर्मा,कलीम शाहपुर,शेख अकबर अली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।