802बाढ पीड़ितों को तहसील प्रशासन सिरौलीगौसपुर ने बाढ राहत सामग्री किट वितरित किया

802बाढ पीड़ितों को तहसील प्रशासन सिरौलीगौसपुर ने बाढ राहत सामग्री किट वितरित किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बाढ राहत केन्द्र कस्बा इचौली से 502बाढ पीड़ितों को तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा की देखरेख में वरिष्ठ भाजपा नेता गन्ना चेयरमैन कमला कान्त आदि ने राजस्व निरीक्षक मंशाराम, लेखपाल अजय रावत समर सिंह विजय बहादुर, अश्वनी कुमार महेंन्द्र जायसवाल की शिनाख्त पर बाढ राहत सामग्री किट वितरित किया है। सोमवार को तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह राजस्व निरीक्षक मंशाराम आदि के साथ बाढ राहत केन्द्र कस्बा इचौली से 502बाढ पीड़ित परिवारों को खादय सामग्री तिरपाल पन्नी पानी पीने के लिए पिपिया इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया है।। ग्राम परसावल के 300 बाढ पीड़ितों को नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय की देख रेख में ग्राम प्रधान राम कैलाश यादव की मौजूदगी में बाढ राहत सामग्री वितरित की गयी।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सुखमी लाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।