संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध महिला की मौत, बाप का बेटे पर आरोप

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की पोस्टमास्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा

संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध महिला की मौत, बाप का बेटे पर आरोप
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध महिला की मौत, बाप का बेटे पर आरोप

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह।बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में अपने ही घर में मौत हो गई। शनिवार की सुबह धनावा गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गयी। गुलाबा(75) पत्नी रंगी निवासी धनावा की लाश उनके की घर में मिली, उनको मृत्य देखकर उनके घर के लोग में हंगामा मच गया। रंगी लाल के तीन बेटे हैं। इस समय परिवार में कुछ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दो बेटे बाहर मजदूरी के लिए चले गए हैं। वहीं बड़ा बेटा जयकरन घर पर है। जय करन से शुक्रवार रात को मां गुलाबा देवी (75) कुछ विवाद हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां का रात 12 बजे गला दबा दिया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। रोते बिलखते पति रंगी लाल अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। रंगी लाल ने पुलिस को सूचना दी। रंगी लाल का कहना है कि बेटे ने पत्नी को मार डाला है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अभी मौत संदिग्ध ही लग रही है।