मिशन शक्ति फेज के तहत एसपी ने थाना कोतवाली परिसर में मीटिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

मिशन शक्ति फेज के तहत एसपी ने थाना कोतवाली परिसर में मीटिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के फेज-5 के 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ब, क्षेत्राधिकारी सदर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली , महिला थाना प्रभारी एन्टीरोमियो टीम प्रभारी स्वाती शुक्ला के साथ मीटिंग कर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश। एसपी ने कहा प्रथम ऑपरेशन गरूड़ 10 दिवसीय अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चियों से सम्बन्धित साइबर अपराधों के पंजीकृत अभियोगों एवं प्रार्थना पत्र का शत-प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु स्कूल कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सेमीनार आयोजत कर जागरूक करें। एसिड की बिक्री एवं वितरण के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ऑपरेशन डेस्ट्राय अभियान के अन्तर्गत अश्लील सीडी डीवीडी पुस्तकें साहित्य सामग्री आदि की चैकिंग एवं बरामदगी जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ऑपरेशन बचपन अभियान के तहत बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के विरूद्ध अभियान चलाकर बालिकाओं को मुक्त कराने हेतु निर्देशित किया। ऑपरेशन खोज अभियान के तहत गुमशुदा बच्चो बालिकाओं हेतु रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड,बाल गृहों, एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृहों आदि का भौतिक निरीक्षण करने व बरामद बच्चो को उनके परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया। ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत महिला स्कूलो कालेजों के आस पास तथा बल्नरेबल स्पाट्स,अवांछनीय तत्वों, व मनचलों के विरूद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ऑपरेशन नशा मुक्ति- अभियान के तहत शराबी, नशेड़ी एवं अन्य प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं संदिग्ध स्थलों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ऑपरेशन रक्षा- अभियान के तहत अवैध स्पा सेन्टरों, मसाज पार्लरों होटलों में मानव तस्करी कर लाई गयी महिलाओं बालिकाओं को रेस्क्यू करने एवं उन्हे पुनर्वासित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। आपरेशन ईगल- ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में वांछित/प्रकाश में अभियुक्तों तथा जेल से बाहर आये अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। महिला सम्बन्धी में अपराधों में न्यायालय के माध्यम से आपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया। मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत वन स्टाप सेन्टर आने वाली महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने, चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने, महिलाओं की काउन्सलिंग कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पिंक बूथ पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी एन्टी रोमियो टीम प्रभारी को प्रतिदिन स्कूलों कालेजों में जाकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। बीट महिला अधिकारियों को प्रतिदिन बीट में जाकर महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला सुरक्षा सम्बन्धी भ्रमण कार्यक्रमों में महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सी०एम० हेल्प लाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर-1098, वन स्टाप सेण्टर-181, साइबर हेल्प लाइन-1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प-लाइन-102, एम्बुलेस सेवा-108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल कालेजों,वर्किंग वूमेन हास्टल, प्रमुख बाजारो, कस्बों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, पर जाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।