मां दुर्गा को 56 प्रकार का भोग लगा कर लिया आशीर्वाद

संजलि राजा व महिला समिति के द्वारा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर दरबार में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। क्षेत्र में ऐतिहासिक

मां दुर्गा को 56 प्रकार का भोग लगा कर लिया आशीर्वाद

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरई के नदी मोहल्ले में महिला समिति की और से दुर्गा मां की प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। आठवीं में नवरात्रा के शुभ अवसर पर मूर्ति स्थापित करने के बाद मां की नियमित सुबह-शाम पंडितों की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा ही है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ बनी रहती है और मां के जयकारों से माहौल धर्ममय बना हुआ है। वहीं महिलाओं की ओर से देवी मां के भजन सुनाए जा रहे हैं। महिला समिति की ओर से मंदिर परिसर में जाल रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। वहीं दुर्गाष्टमी के महिला समिति की ओर से दुर्गा मां को छप्पनभोग भोग लगाया गया। वहीं गांव में घर-घर में दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की गई ओर कन्या-लांगुरियाओं को भोग प्रसादी भी कराई गई। इसी दौरान पांडा कुंवर शक्ति राजा परमार जिला मंत्री ललितपुर करणी सेवा पूर्व प्रधान श्रीमती चंद्र कुमारी रानी लोधी रामवती लोधी सुधा राय घरेलू उपाय हल्दी बाई गुड़िया राजा चंचल लोधी सपना भक्ति प्रजापति भगवती प्रजापति स्वीटी राजा मुस्कान राजा नीलू राजा मधु राजा रब राजा बुंदेला दीक्षा राजा मास्टरनी समस्त ग्रामवासी मोहल्ला सम्मिलित रहे