भाजपा महा सदस्यता अभियान 24 के तहत पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई

भाजपा महा सदस्यता अभियान 24 के तहत पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम शेषपुर टुटरु में पूर्व विधायक शरद अवस्थी,मंण्डल अध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय युवा नेता नीरज वर्मा, प्रहलाद कुमार कनौजिया आदि ने महा सदस्यता अभियान 24 के तहत सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। सोमवार को पूर्व विधायक शरद अवस्थी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम शेषपुर टुटरु पंहुच कर महा सदस्यता अभियान 24 के तहत सम्पर्क करके सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर स्वतंत्र सिंह, अमित पांडेय, विशाल सिंह, संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।