नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

जन्मदिवस पर कई लोगो को दिलाई भाजपा की सदस्यता

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

निष्पक्ष जन अवलोकन मनोज अग्रहरि मीरजापुर | पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सभासदों,भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ दीनदयाल चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।जन्मदिवस के अवसर उन्होंने बूथ नंबर 250 पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं सहित कई लोगो के घर पहुंचकर 8800002024 टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कराकर भाजपा का सदस्य भी बनाया।इस मौके पर उन्होंने कहा की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है।उन्ही के विचारों,आदर्शों और सिद्धांतों के आधार पर जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनायों को पंहुचाया जा रहा है।उन्होंने समाज के उत्थान के लिये कई कार्य किये थे।वह चाहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे।भाजपा सरकार भी अंत्योदय सिद्धांत को साकार कर जन-जन तक जनहित योजनायों को पहुँचाने का काम कर रही है।पीएम मोदी जी ने उनके एकात्म मानववाद को अपनाया है और उन्ही के सपने को साकार करने के लिए देश में कई योजनाओं को लागू किया है।आज उनके जयंती पर उन्हें नमन किया गया है और उनके जन्मदिवस पर कई लोगो को भाजपा का सदस्य भी बनाया गया है।इस मौके पर सभासद संदीप तिवारी,अलंकार जायसवाल,अजय मोदनवाल,धीरज सोनकर,रूपेश यादव,शशिधर साहू,श्रीकिशन कसेरा,जिला मंत्री गौरव उमर,अमित श्रीनेत,सचिन जायसवाल,कृष्ण कुमार सिंह,सूरज निषाद,प्रीतम केशरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।