मथुरा के कस्बा राया कट के दो होटलों में पुलिस का छापा, कथित देह व्यापार का भंडाफोड़; 19 लोग हिरासत में

मथुरा के कस्बा राया कट के दो होटलों में पुलिस का छापा, कथित देह व्यापार का भंडाफोड़; 19 लोग हिरासत में

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

थुरा के राया कट से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में दो होटलों में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार और राया पुलिस की टीम ने होटल रॉयल और होटल सांवरिया पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 युवक और 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के बाद दोनों होटलों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और होटल संचालकों के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध और अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे ठिकानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।