भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का आगाज, जानें कौन-कौन रहे मौजूद

ललितपुर में भाजपा का सदस्यता अभियान: मण्डल उपाध्यक्ष शिवा राजा ने कहा- घर-घर जाकर भाजपा के सदस्य बनाए।

भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का आगाज, जानें कौन-कौन रहे मौजूद

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अरविन्द कुमार पटेल।

ललितपुर। विधानसभा महरौनी के ग्राम पंचायत साढुमल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान  गुरुवार को जिले ग्राम साढुमल की गई। अभियान की जानकारी दी। शिवा सिंह तोमर बताया कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता दी।  शिवा सिंह तोमर ने बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक चलेगा और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक। इस अभियान में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 25 सितंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ठिलिया, रिक्शा चालक, मजदूर, व्यापारी और शिक्षकों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। ललितपुर में भाजपा का सदस्यता अभियान: मंडल उपाध्यक्ष महरौनी ने कहा- घर-घर जाकर भाजपा के सदस्य बनाए। मण्डल उपाध्यक्ष  शिवा सिंह तोमर सदस्यता अभियान की टोली के साथ बैठक की। उन्होंने सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर, जगत पटेल, रामनाथ निरंजन, अंकित जैन, रामनरेश साहू, , जगदीश कुशवाहा, शनि राजा, प्रसन्न निरंजन, नरेन्द्र साहू, जयराम कुशवाहा, फरीद खान, कोमल कुशवाहा, आनन्द जैन, गोरेलाल कुशवाहा, जगन अहिरवार, महेश निरंजन, विकास सेन, हनमत पटेल, संत कुमार साहू सहित कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।