भाजपा से युवाओं को जोड़ें : कैलाश नारायण निरंजन

Lalitpur

भाजपा से युवाओं को जोड़ें : कैलाश नारायण निरंजन

पार्टी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की अपील की गई।

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अरविन्द कुमार पटेल।

ललितपुर। (मड़ावरा)भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मंडल मड़ावरा की सदस्यता के लिए कार्यशाला का आयोजन ब्लाक कार्यालय सभागार में किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो हिन्दू हित की बात करती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता वर्ष 2024 की सदस्यता हेतु अपनी कमर कस लें व ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सदस्य बनाएं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चौबे ने कहा कि एक सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। संगठन की दृष्टि से सदस्यता अभियान एक पर्व है, जिसे हर कार्यकर्ता को अपने पूर्ण मनोभाव से मनाना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यों की संख्या करना हमारी जिम्मेदारी रहेगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीरसिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रतिराम पटेल, दीपक दुबे, कल्याण सिंह, हनुमत सिंह आदि मौजूद रहे।