तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

कस्बे में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

 निष्पक्ष जन अवलोकनl

अरविन्द कुमार पटेलl

ललितपुरl (जाखलौन) भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कस्बे के पेट्रोल पंप पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। डीजे, देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा हाथ में लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कस्बे की मुख्य सड़क पर व्यापारियों ने यात्रा का शीतल जल पिलाकर स्वागत किया।भारत माता की जय के नारों के साथ युवाओं का जोश देखते ही बनता था।बस स्टैंड चौराहे पर एक गोष्ठी का आयोजन कर 14 अगस्त के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोलते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने देश विभाजन के लिए जिम्मेदार तत्कालीन सरकार और नेताओं को कोसा। देश के कुछ नेताओं की उदार नीति और सहिष्णुता ने दोनों देशों के विभाजन को स्वीकार किया कि आने वाले वर्षों में दोनों देश तरक्की कर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।लेकिन विभाजन का पहला दंश आजादी के तत्काल बाद कबाइलियों के भेष में पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर पर हमला किया।जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम किया।इसके बाद भारत पाक सीमा पर दो युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर कर अपनी ओछी मानसिकता प्रदर्शित की।कारगिल युद्ध भी पाकिस्तान ने थोपा। ये सब हमारे देश के कुछ नेताओं की नाकामयाबी को प्रदर्शित करता है। आज देश कुशल नेतृत्व के हाथों में विकास के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा ने विभाजन के बारे में बताया कि धार्मिक आधार पर विभाजन की विभीषिका का दंश पाकिस्तान में निवास करने वाले हिंदुओं ने झेला जहां लाखों की संख्या में हिंदुओं का कत्लेआम कर उनकी बहिन बेटियों के साथ अमानवीय बर्ताव किया।हिंदुओं की लाशों से भरी रेलगाड़ियां भारत भेजी।आज आवश्यकता है कि देश के हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हो।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।पूरे देश के हर घर तिरंगा हो यही सोच भारतीय जनता पार्टी की है।आज की तिरंगा यात्रा में अनु0 जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया, मंडल अध्यक्ष देशपत कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौन्तेय, श्यामबिहारी,उमाशंकर चौबे, मंडल महामंत्री जितेंद्र रिछारिया तथा मनोहर अहिरवार,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सरूप सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष एस 0सी0 मोर्चा अजयपाल, रामबाबू कौन्तेय, रविन्द्र पाठक,सतीश पाठक,माधव राजपूत,अजय कुशवाहा,राजपाल पाल, कृष्णा प्रजापति,हीरालाल कुशवाहा,चंद्रभान,अभिमान,देशराज, कल्लू राजपूत,अजबसिंह राजपूत, निहाल,अवधेश बबेले,आनंद देबलिया, आशीष कौशिक,विजय सिंह राजपूत, निहाल ,अरविंद रजक,कृष्णपाल सिंह, मंडल संयोजक युवा मोर्चा शामिल हुए।