घर-घर विराजे गणपति बप्पा:भक्तों में दिखा उत्साह, जयकारों से गूंज उठा पंडाल।

शहर में 100 के करीब स्थानों पर बप्पा विराजमान हुए हैं। श्रद्धालु बप्पा को ढोल नगाड़ों और डीजे पर भजनों के साथ नाचते घूमते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए लेकर गए।

घर-घर विराजे गणपति बप्पा:भक्तों में दिखा उत्साह, जयकारों से गूंज उठा पंडाल।

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन पंडालों में सुबह शाम भक्तों का तांता लगा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर नेहरू नगर मे अनुज सपेरा के घर पर शनिवार दिन से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। जिससे घर-घर में विघ्नहर्ता विराजमान हो गए हैं। इसके साथ ही गली-गली में भी बप्पा की झांकियां सजी हैं। झांकियों के लिए कुछ प्रतिमाएं पहले से ही ले गए थे। शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोर्या के जयकारे शुरू हो गए हैं। सभी स्थानों पर मुहूर्त के अनुसार ही बप्पा को विराजमान किया हुआ है। इस बार भी गणेश जी की प्रतिमा छोटे से आकार से लेकर लगभग सात से आठ फिट तक की है। साथ ही अलग-अलग रूपों में प्रतिमा बनाई गईं हैं। गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर बीते कई दिनों से गांधी पार्क पर प्रतिमाओं का बाजार सजा हुआ है। वहां पर छोटे से आकार से लेकर लगभग पांच फिट ऊंचाई तक की प्रतिमा हैं। इसके अलावा मुर्तिकारों ने बढ़े आकार की प्रतिमाएं बनाईं हैं। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों पर ही मिट्टी की प्रतिमाएं बनाकर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया है।एबं मंगल आरती भी की गई इस दौरान.अनुज. ऋतिक. विनय. सत्यम. ताशु. महक. आस्था सपेरा (परी ). चीकू. पियूष. डोली. अभिशा. लकी. भास्कर. सोरभ पंथ. नवीन.श्याम पवार आदि बच्चे मंगल आरती मे मौजूद रहे।