भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की गाजीपुर में हुई बैठक
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की बैठक ग्राम गाजीपुर में कृण्ण कांत शुक्ला के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने संगठन को गतिशील बनानें हेतु संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर सन्तोष तिवारी वीर विक्रम सिंह को जिला महासचिव,व जिला प्रवक्ता पद पर चौधरी अनिल कुमार नीरवंशी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसील सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष पद पर रामकेदार रावत तथा मयाराम गौतम को ब्लाक दरियाबाद का अध्यक्ष मनमोहन को ब्लाक उपाध्यक्ष दरियाबाद शिव प्रकाश सिंह को पूरेडलई ब्लाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाक्टर दौलत राम को हडाहा ग्राम पंचायत तो पिन्टू रावत को मियागंज का ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया है। कृष्ण कान्त शुक्ला ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी के निर्देश के क्रम में फैजाबाद मंण्डल अध्यक्ष के पद का दायित्व सौपा गया है।इस मौके पर रजींत कुमार आदि को भी भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।