पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन
विजय कुमार सैनी
निष्पक्ष जन अवलोकन
संत कबीर नगर 20 सितंबर 2024। उप क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन काशी राम जी स्पोंर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की फोटो पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात उप क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को बैच एवं बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा 100 मी0 बालक दौड को हरी झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 104 बालिका एवं 124 बालक कुल 228 खिलाडियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 100 मी0 दौड प्रथम स्थान अभय नेहा पाल, द्वितीय सूरज सुमन,तृतीय विवेक कुशलावती यादव। 200 मी0 दौड प्रथम स्थान पर अमरजीत यादव, अंशिखा, द्वितीय स्थान पर राजन, चॉदनी, तृतीय स्थान पर विनय, किंजल। 400 मी0 दौड में प्रथम स्थान पर संजय, रेनू, द्वितीय स्थान पर शशि , नेहा, तृतीय स्थान पर सूर्य प्रकाश, रोशनी ने प्राप्त किया। 800 मी0 दौड प्रथम आलोक यादव प्रिया, द्वितीय विकास मानसी यादव,तृतीय निहाल रजनी। 1500 मी0 दौड प्रथम अनीस यादव, संगीता, द्वितीय स्थान पर गौरव प्रताप ,सृष्टि एव तृतीय स्थान पर बरकत अली, अंकिता ने प्राप्त किया। 3000 मी0 दौड प्रथम स्थान पर अतुल नीलू, द्वितीय स्थान पर सत्यम, मानसी एव तृतीय स्थान पर कृष्णा, संजना मिश्रा,। लॉन्ग जम्प प्रथम स्थान पर सनी,सुमन, द्वितीय स्थान पर शनी गुप्ता, अंशिखा,तृतीय स्थान पर ओमप्रकाश, नेहा पाल ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में दीपक यादव, संदीप कुमार, अनुज मनोज यादव, खेलों इण्डिया प्रशिक्षक, यादवेन्द्र यादव, मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक, विमलेश धु्रव मानदेय हैण्डबाल प्रशिक्षक, राज सिंह, संदीप यादव, शुभम राय, धीरज यादव,पंकज , संदीप कुमार, मनोज यादव, परवीन ने निर्णायक की भूमिका निभायी। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव बी0के0 विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव, व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।