भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी ने हुंकार भरी किसान को न्याय दिलाना प्राथमिकता रहेगी

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी ने हुंकार भरी किसान को न्याय दिलाना प्राथमिकता रहेगी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट की बैठक खीरेश्वर महादेव मंदिर चौपुला के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी की अध्यक्षता एंव प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा के संयोजन में हुआ।जिसमे संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए अन्तिम पायदान के ब्यक्ति को न्याय दिलाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी ने कहा कि हमारा संगठन निचले पायदान पर खडे किसानों के हितों को सरकार के मुखिया तक पंहुचा कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में कहीं भी किसानों का उत्पीडन जुल्म अन्याय होता है तो उस पर कडी कार्यवाही करायी जायेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने कहा कि देश के किसानों का उत्पीडन कत्तई बर्दाश्त नहीं किसानों को न्याय दिलाने के लिए हर प्रकार से प्रयास किया जायेगा।समय समय प्रदेश व केन्द्र सरकार से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी , अयोध्या मंण्डल अध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ला, मायाराम गौतम रामकेदार रावत शिव प्रताप सिंह,बृजेश नारायण तिवारी जिलाध्यक्ष प्रतापगढ,रिया पांन्डेय, महिला जिला अध्यक्ष प्रतापगढ सीमादेवी, वीरेन्द्र मौर्या,सुधा तिवारी,श्रीमती मीना सिंह, लक्ष्मी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।