शारदा नहर समान्तर ब्रांच दरियाबाद कसरैला झाल के पास डालफिन दिखी

वन रेंजर वन दरोगा आदि मौके पर

शारदा नहर समान्तर ब्रांच दरियाबाद कसरैला झाल के पास डालफिन दिखी

निष्पक्ष जन अवलोकन। अजय रावत।

सिरौलीगौसपुर। शारदा सहायक समान्तर नहर दरियाबाद नहर कसरैला के झाल में देखी गयी डालफिन मछली, वन रेंजर रानीबाजार एस इस्लामुद्दीन, वन दरोगा तुषार कुमार , विपिन शुक्ला, रामचन्द्र, रियाज आदि वन कर्मी नहर में डालफिन मछली को सिर्फ देख कर औपचारिकता निभा रहे हैं। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर आनन्द तिवारी ने बताया है कि वन रेंजर व वन दरोगा को दूरभाष पर कहा गया है कि टीम को बुलाकर डालफिन को नहर से सुरक्षित निकलवा कर उचित स्थान पर संरक्षित कराई जाय।